भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इमोशनल अत्याचार / पंकज चौधरी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:05, 10 जुलाई 2018 के समय का अवतरण

सत्ताधारी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर भोजन किया”

विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर जल-पान किया”

एक और विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष ने
“दलितों के घर खटिया पर रात बिताई”

इक्कीसवीं शताब्दी में भी
भारत के दलितों के साथ
इससे बड़ा इमोशनल अत्याचार
और क्या हो सकता है!