भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खिल गई है चम्पा / नीरजा हेमेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नीरजा हेमेन्द्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:01, 1 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
परबतों से आती है, मलय समीर,
चंचल मन मौसम संग उड़-उड़ जाता है।
खिल उठंे ह्नदय में, पुश्प फिर चम्पा के,
अल्हड़-से दिन पुनः लौट-लौट आते हैं।
बारिश की रिमझिम में, चम्पा महकती है,
व्याकुल ह्नदय तुम्हे समीप फिर पाता है।
ऋतुएँ तो आती और जाती हैं, कदाचित्
ह्नदय में स्मृतियाँ ठहर-सी जातीं हैं।
चम्पा के पुश्पों की गन्ध-सी देह म,ें
उन्मुक्त मन देह संग सिहर-सिहर जाता है।
चम्पा खिलेगी और आओगे तुम भी,
धीरे से कानों में कोई कह जाता है।
वृक्षों पर हैं बौर हैं, पक्षियों के कलरव हैं,
खिल गई है चम्पा तुम कब आओगे।