भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रबोधिनी / परमेश्वरी सिंह 'अनपढ़'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=परमेश्वरी सिंह 'अनपढ़' |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:52, 2 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण
एक बड़ी चट्टान को तोड़ा गया
तोड़ कर जोड़ा गया
जोड़ कर छोड़ा गया
पीठ ठोकी आप अपने हाथ से
खुश हुआ था आदमी
इस नई ईजाद पर
एक बड़ी चट्टान...
जोड़-जोड़ से दरारें झाँकने लगी
काल दी छेनी दरारों को क्या छलनी
चट्टान रोड़े बन खड़ी है राह में
आदमी रोने लगा
कोसने फिर लग गया ईजाद को
अपने किये का फल लगा वह भोगने
एक बड़ी चट्टान...
चोट खाये आदमी को बीधने फिर लग गई
आ गई तम से निकल कर
आदमी के बोध से प्रबोधिनी
जिंदगी का गीत गाने लग गई