भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अनपढ़ कमला / नंदेश निर्मल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदेश निर्मल |अनुवादक= |संग्रह=चल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

17:43, 3 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी
कल स्कूल नहीं जाने का
इसका दुखड़ा झेल रही थी।

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी।

दी थी पाती ने उसको पाती
और लिफाफा बंद पड़ा था
उलट-पलट कर घूर-घूर कर
अनपढ़ पन को कोस रही थी।

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी।

भाभी और ननद से लज्जा
सखी-सहेली यहाँ नहीं थी
तीन दिनों से इसी वेरह में
घुट-घुट कर वह तड़प रही थी।

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी।

आज इसी पछतावे में वह
खाना-पीना भूल गई थी
फिर अपने देवर चोटू से
करूँ पढ़ाई गन नहीं थी।

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी।
 
तीस दिनों तक जतन लगाई
तब अक्षर को जोड़-जोड़ कर
कमला उस दिन विहंस रही थी
औ पाती को खोल रही थी

अनपढ़ कमला दुख में डूबी
तीन दिनों से सोच रही थी।