भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुंतजीर अल जैदी / निशांत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशांत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

19:17, 13 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

मैं
मुंतजीर अल जैदी हूँ।
मैंने ही जार्ज बुश पर
जूता फेका था।

आप भूल जाए
तानाशाह मुझे याद रक्खे।

तानाशाह
जब तक बनते रहेंगे
मैं भी रहूँगा
मैं, मुंतजीर अल जैदी।