भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पारिजात / जगदीश गुप्त" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश गुप्त |अनुवादक= |संग्रह=नाव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
पारिजात । | पारिजात । | ||
− | वन्दन की रेखा पर चन्दन की | + | वन्दन की रेखा पर चन्दन की पँखुरी, |
− | चुपके से | + | चुपके से आँचल में ढलने की आतुरी, |
प्राणों पर बरस रहे चुम्बन से फूल, | प्राणों पर बरस रहे चुम्बन से फूल, | ||
डालों की बाँहों के आसपास, | डालों की बाँहों के आसपास, |
23:43, 30 मार्च 2019 के समय का अवतरण
पारिजात,
हरित नील आँखों-सा पात-पात ।
दूबों-सी झुकी-झुकी पलकों पर,
किरनों की खुली-खुली अलकों पर,
धवल-अरुण चुम्बनों से फूलों की बरसात ।
हरित-नील आँखों-सा पात-पात,
पारिजात ।
वन्दन की रेखा पर चन्दन की पँखुरी,
चुपके से आँचल में ढलने की आतुरी,
प्राणों पर बरस रहे चुम्बन से फूल,
डालों की बाँहों के आसपास,
अटक रहे गन्ध के दुकूल,
स्वर्गिक तरु : सपनों की खिली पाँत ।
हरित-नील आँखों-सा पात-पात ।
पारिजात ।