भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ताज के बचाव का सवाल है / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) छो (Rahul Shivay ने ताज के बचाव का सवाल हैए / मृदुला झा पृष्ठ ताज के बचाव का सवाल है / मृदुला झा पर स्थानांतर...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:47, 4 मई 2019 के समय का अवतरण
काम यह जनाब बंेमिसाल है।
हो रहा सवाल पर बवाल क्यों,
कौन कर रहा यही मलाल है।
कत्ल की जगह कोई निशां नहीं,
ये तो तेरे हुस्न का कमाल है।
धर्म तो है सब दिलों को जोड़ना,
मेरा अपना तो यही ख़याल है।
ले चलेंगे वो कहाँ पता नहीं,
राहबर ही बन गया दलाल है।