भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इतना क्यों शर्माएँ हम / मृदुला झा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुला झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGhazal...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
(कोई अंतर नहीं)

21:33, 4 मई 2019 के समय का अवतरण

उल्फत में लुट जायें हम।

जीवन है अभिनव उपहार,
इसका लुत्फ उठायें हम।

दुश्मन भी हो जाये दोस्त,
बढ़कर हाथ मिलाएँ हम।

सब जन मिल-जुलकर रह लें,
ऐसी जुगत भिड़ाएँ हम।

घर-घर में खुशहाली हो,
मिलकर जोर लगाएँ हम।

नैतिकता की बातें हों,
भ्रष्टाचार मिटाएँ हम।

स्वच्छ हवा पानी खातिर,
अनगिन पेड़ लगाएँ हम।