भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गीतिका - 2 / सुनीता शानू" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनीता शानू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:25, 9 जुलाई 2019 के समय का अवतरण
मोहब्बत की बातें होठों पर होती नही हैं।
आँखें खुद बताती हैं छुपाकर सोती नही हैं।
कहने से पहले बात हर जान जाते है।
रूह को भी उनसे शिकायत होती नही हैं।
लाख छुपालें पर आँखें बता ही देती हैं
तनहाई में हालत बेहतर होती नही हैं।
उनके हँसने का कुछ अंदाज ही है ऎसा
कि पायल में भी ऎसी खनक होती नही हैं।
समन्दर की गहराई साहिल क्या जाने
कभी मीनारे खड़ी झूठ पर होती नहीं हैं।