भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वो धमाका अजब कर गया / हरिराज सिंह 'नूर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिराज सिंह 'नूर' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | वो धमाका अजब कर | + | वो धमाका अजब कर गया। |
आदमी ख़ौफ़ से मर गया। | आदमी ख़ौफ़ से मर गया। | ||
22:43, 17 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण
वो धमाका अजब कर गया।
आदमी ख़ौफ़ से मर गया।
बेहिसी सब पे क़ाबिज़ हुई,
ज़हर नस-नस में वो भर गया।
कौन-किसके बराबर हुआ?
कैसे कहता वो जब डर गया।
उसकी यादों में कैसा असर?
सबसे कहता सुख़नवर गया।
आरज़ू उसकी पूरी हुई,
वक़्त देकर उसे ज़र गया।
जब नज़र आया कोई नहीं,
वो उदासी लिए घर गया।
‘नूर’ ही नूर चारों तरफ़,
कौन आँखों में घर कर गया।