भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उस स्पर्श से लिपटकर / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
  उस स्पर्श से लिपटकर।
+
  कसमसाकर सो जाना
कसमसाकर सो जाना
+
 
         उस स्पर्श से लिपटकर।
 
         उस स्पर्श से लिपटकर।
 
धीरे से कुछ कह जाना
 
धीरे से कुछ कह जाना

13:26, 26 नवम्बर 2020 के समय का अवतरण

 कसमसाकर सो जाना
        उस स्पर्श से लिपटकर।
धीरे से कुछ कह जाना
       वो धड़कनों में सिमटकर।
हर अनुभव अनुपम था-
           हर उपमा भी निराली।
प्रेयसी की आँखों को संज्ञा
           ब्रह्माण्ड की; दे डाली।
प्रेम क्या है- नहीं पता
           किन्तु प्रश्न गम्भीर है।
प्रियतमा की आँखों में-
           ब्रम्हाण्ड है या नीर है?
प्रेमी आँखों से न उबर सका
       प्रेयसी ब्रह्माण्ड में ठहरी है।
प्रेम तटों -सा चुप है खड़ा
       समय की नदी भी गहरी है।