भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आज और कल / ममता व्यास" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ममता व्यास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

12:01, 4 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

उन दोनों के बीच सदियों का फासला था।
सहस्त्रों वर्ष चले उस अद्भुत रिश्ते में, वे दोनों कभी नहीं मिले।
उनके बीच कभी भी "आज" नहीं था।
वे कल में रहते थे, कल में जीते थे।
वे कल मर जायेंगे ये जानते हुए भी वे आज नहीं मिलना चाहते थे।
वो अक्सर कहता मैं तुमसे मिलने कल आया था।
वो अफ़सोस की नदी में डूब जाती।
वो जाते-जाते कहता मैं कल फिर आउँगा।
वो आज को भूल कल में खो जाती।
दोनों बड़ी ही चतुराई से प्रतिदिन आज की हत्या करते।
कल में जीते और कल के लिए जीते।