भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसा है भाई / मनोज जैन 'मधुर'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर' |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर'
 
|रचनाकार=मनोज जैन 'मधुर'
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=धूप भरकर मुट्ठियों में / मनोज जैन 'मधुर'
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

14:22, 15 अप्रैल 2022 के समय का अवतरण

कैसा है भाई
बैठ गया
आँगन में
कुंडलिया मार।
गिरगिट से ले
आया रंग
सब उधार।
हक़ मांगो
दिखलाता
कुआँ कभी खाई।
कैसा है भाई।
चूस रहा
रिश्तों को
बन कर के जोंक।
जब चाहे
बन जाता
चाकू की नोंक।
घूरता है
जैसे
अज को कसाई।
बदला सा
रूप देख
कांप रहा गेह।
लील गया
पुरखों का
जन्मों का नेह।
लेना हो
एक तो
बसूलता अढाई।