भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सिगरेट / शेखर सिंह मंगलम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेखर सिंह मंगलम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:00, 30 अप्रैल 2022 के समय का अवतरण

कई साल जला कर
सिगरेट की तरह पी गया।

होंठ उन सालों की सिसकियाँ बटोरे हुए हैं;
धुआँ फूँकने के पहले नशा था
कुछ जलन भी।

धुआँ फूँकने के बाद
न तो नशा उतर पाया और
न ही जलन मद्धम हुई,
आने वाला साल भी जल जाएगा
इसी नशे में, इसी जलन में..

शायद, जब फेफड़ा जल जाएगा
तब खुमारी समझदारी में उतर जाएगी किन्तु
फेफड़ा जल जाने के बाद
मैं समझदारी का क्या करूँगा?