"जीवन-घट मिला; किन्तु रीता रहा / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | + | जाने क्यों हिचकियों में ही जीता रहा। | |
जानता सब था; फिर भी पीता रहा। | जानता सब था; फिर भी पीता रहा। | ||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
दूजा घूँट तो नियति हो गई। | दूजा घूँट तो नियति हो गई। | ||
− | जीवन-घट मिला; किंतु रीता रहा। | + | '''जीवन-घट मिला; किंतु रीता रहा।''' |
जानता सब था; फिर भी पीता रहा। | जानता सब था; फिर भी पीता रहा। | ||
09:37, 15 जून 2022 के समय का अवतरण
जाने क्यों हिचकियों में ही जीता रहा।
जानता सब था; फिर भी पीता रहा।
प्रतिष्ठा पिता की माटी हुई,
पहली घूँट की परिपाटी हुई।
आशाएँ माँ की इति हो गई,
दूजा घूँट तो नियति हो गई।
जीवन-घट मिला; किंतु रीता रहा।
जानता सब था; फिर भी पीता रहा।
शान्ति पत्नी की वह पी गया,
तीजे में आतुर हिय भी गया।
नन्हों के सपनों की हत्या हुई,
चौथे घूँट में बात मिथ्या हुई।
आधि-व्याधि के दलदल में मीता रहा।
जानता सब था; फिर भी पीता रहा।
घूँट पर घूँट नित आवर्तित हुए,
बरस-माह-ऋतु परिवर्तित हुए।
जाना कहीं था, कहीं खो गया,
मनुज- तन धरा, दानव हो गया।
जाने किस भरम में ही जीता रहा।
जानता सब था; फिर भी पीता रहा।
धन-धान्य-वैभव लुटाता रहा,
भान-आन-मान मिटाता रहा।
पशु- सा कभी जुगाली किया,
जीवन प्रतिदिन रुदाली किया।
जाने क्यों प्यालियों में ही जीता रहा।
जानता सब था; फिर भी पीता रहा।
-0-