Changes

Current events

3,400 bytes added, 15:48, 8 जून 2008
{{KKGlobal}}
{{KKCurrentEventsNavigation}}
 
==उषा राजे सक्सेना के नए कहानी संग्रह का लोकार्पण==
 
चर्चित कहानीकार उषा राजे सक्सेना के कहानी संग्रह 'वह रात और अन्य
कहानियाँ' का लोकार्पण' लंदन स्थित नेहरूकेंद्र में दिनांक शुक्रवार 30
मई 2008 को संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता, अचला शर्मा लेखिका, निदेशक बी.बी.सी वर्ल्ड सर्विस
हिंदी लंदन ने किया। नेहरूकेंद्र की निदेशक सुश्री मोनिका मोहता,
आलोचक-समीक्षक गज़लकार श्री प्राण शर्मा, लेखिका-अनुवादक सुश्री युट्टा
आस्टिन, तथा भारत से आए पुस्तक के प्रकाशक श्री महेश भारद्वाज (सामायिक
प्रकाशन) विशिष्ट अतिथि थे।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नेहरू केंद्र की निदेशक, मोनिका मोहता ने
सभी आगंतुक साहित्यकारों और श्रोताओ का स्वागत करते हुए बताया कि उषा
राजे सक्सेना ब्रिटेन की एक महत्वपूर्ण कथाकार हैं उनके कहानी संग्रह 'वह
रात ओर अन्य कहानियाँ' पुस्तक का लोकार्पण समाहरोह आयोजित कर नेहरू
सेन्टर गौरवान्वित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षा अचला शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि उषा राजे
उन तमाम विषयों पर क़लम चलाने का माद्दा रखती हैं जिन पर आमतौर पर
अंग्रेज़ी के लेखक अपना अधिकार मानते है। ऐसे पात्रों के मन को समझना और
उनकी कहानी लिखना जोखिम का काम है, उषा राजे यह जोखिम बखूबी उठाती हैं।
अचला शर्मा ने आगे कहा कि उषा राजे की एक विशेषता यह कि वह चुपचाप अपने
लेखन कार्य में लगी रहती हैं ये कहनियाँ इस बात का सुबूत हैं कि उषा अपने
परिवेश के प्रति सजग हैं. क्योंकि ये कहानियाँ कई खबरों की सुर्खियों की
याद दिलाती हैं।
 
 
 
== परिवेश सम्मान - 2007 ==
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,328
edits