भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सम्भावना / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह= }} <Poem> एक छोटा-सा फ...)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:41, 14 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण

एक छोटा-सा फूल
देवता के मस्तक पर चढ़ता है।
एक नन्हा-सा अंकुर
धरती की छाती तोड़कर
आकाश की ओर बढ़ता है।
एक किरण फूटती है
अंधकार के गर्भ से।
एक पत्थर का टुकड़ा
मंदिर में प्रतिष्ठित हो जाता है।