भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आशावाद / वेणु गोपाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वेणु गोपाल |संग्रह= }} <poem> तूफ़ान है और जड़ों तक का...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:44, 2 फ़रवरी 2009 के समय का अवतरण
तूफ़ान है
और जड़ों तक काँप रहा है पेड़।
लेकिन उसकी डाल पर बैठे
कवि के लिए
भविष्य उजला है।
क्योंकि वह पेड़ नहीं
उसका काँपना नहीं
तूफ़ान नहीं
बल्कि पत्तों का हरापन
देख रहा है।