भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रामा हो जगजीवन मोरा / रैदास" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रैदास }} <poem> रामा हो जगजीवन मोरा। तूँ न बिसारि राम...)
(कोई अंतर नहीं)

20:20, 9 मार्च 2009 का अवतरण


रामा हो जगजीवन मोरा।
तूँ न बिसारि राम मैं जन तोरा॥टेक॥

संकट सोच पोच दिनराती।
करम कठिन मोरि जाति कुजाती॥१॥

हरहु बिपति भावै करहु सो भाव।
चरण न छाड़ौं जाव सो जाव॥२॥

कह रैदास कछु देहु अलंबन।
बेगि मिलौ जनि करो बिलंबन॥३॥