भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गीत कोहिनूर था / उदभ्रान्त" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उद्भ्रांत }} Category:गीत यह पथ जो रंग का प्रतीक था य...)
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
[[Category:गीत]]
 
[[Category:गीत]]
  
 +
<poem>
 
यह पथ
 
यह पथ
 
जो रंग का प्रतीक था
 
जो रंग का प्रतीक था
पंक्ति 54: पंक्ति 55:
 
यह पथ  
 
यह पथ  
 
अब धूल हो गया है
 
अब धूल हो गया है
 +
</poem>

17:03, 14 मार्च 2009 का अवतरण

यह पथ
जो रंग का प्रतीक था
यह पथ अब
धूल हो गया है


जीवन का
ऐसा दस्तूर था
हर उजला गीत
कोहिनूर था
वक़्त
और कुछ नहीं
गुलाब था
कठिन प्रश्न का
सरल जवाब था
लेकिन यह
अनायास
क्या हुआ?
पल में
वह छंद
हो गया धुआँ!

यह रथ
जो छंद का प्रतीक था
पग-पग पर
भूल हो गया

पानी में
रंग सभी धुल गये
छंदों के
जोड़-जोड़
खुल गए
ऐसा बिखराव
आ गया क्षण में
फूल
एक भी
नहीं बचा मन में
खुशबू से भीगी
जो सांस थी
भीतर वह
एक उपन्यास थी

इति-अथ
जो गंध का प्रतीक था
कुम्हलाया
फूल हो गया

यह पथ
अब धूल हो गया है