भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वाह पाटलिपुत्र ! / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=नागार्जुन
 
|रचनाकार=नागार्जुन
 
}}
 
}}
[[Category:कवितायें]]
+
<poem>
<poem>>
+
 
क्षुब्ध गंगा की तरंगों के दुसह आघात...
 
क्षुब्ध गंगा की तरंगों के दुसह आघात...
 
शोख पुरवइया हवा की थपकियों के स्पर्श...
 
शोख पुरवइया हवा की थपकियों के स्पर्श...

14:02, 10 मई 2009 के समय का अवतरण

क्षुब्ध गंगा की तरंगों के दुसह आघात...
शोख पुरवइया हवा की थपकियों के स्पर्श...
खा रही है किशोरों की लाश...
--हाय गांधी घाट !
--हाय पाटलिपुत्र !
दियारा है सामने उस पार
पीठ पीछे शहर है इस पार
आज ही मैं निकल आया क्यों भला इस ओर ?
दे रहा है मात मति को
दॄश्य अति बीभत्स यह घनघोर ।
भागने को कर रही है बाध्य
सड़ी-सूजी लाश की दुर्गन्ध
मर चुका है हवाखोरी का सहज उत्साह
वह गंगा, वाह !
वाह पाटलिपुत्र !


(1957 में रचित)