भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लंदन में बरसात / तेजेन्द्र शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=तेजेन्द्र शर्मा
 
|रचनाकार=तेजेन्द्र शर्मा
 
}}
 
}}
[[Category:कविताएँ]]
 
 
<poem>
 
<poem>
 
ऐसी जगह पे आके बस गया हूं दोस्तो
 
ऐसी जगह पे आके बस गया हूं दोस्तो

12:37, 13 मई 2009 के समय का अवतरण

ऐसी जगह पे आके बस गया हूं दोस्तो
बारिश का जहां कोई भी होता नहीं मौसम
पतझड़ हो या सर्दी हो या गर्मी का हो आलम
वर्षा की फुहारें बस, गिरती रहें हरदम

मिट्टी है यहां गीली, पानी भी गिरे चुप चुप
ना नाव है काग़ज़ की, छप छप ना सुनाई दे
वो सौंघी सी मिट्टी की ख़ुशबू भी नहीं आती
वो भीगी लटों वाली, कमसिन ना दिखाई दे

इस शहर की बारिश का ना कोई भरोसा है
पल भर में चुभे सूरज, पल भर में दिखें बादल
क्या खेल है कुदरत का, ये कैसे नज़ारे हैं
सब कुछ है मगर फिर भी ना दिल में कोई हलचल

चेहरे ना दिखाई दें, छातों की बनें चादर
अपना ना दिखे कोई, सब लगते हैं बेगाने
लगता ही नहीं जैसे यह प्यार का मौसम है
शम्मां हो बुझी गर तो, कैसे जलें परवाने