भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मोर को मुकुट सीस भाल खौरि केसर की / अज्ञात कवि (रीतिकाल)" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञात कवि (रीतिकाल) }} <poem> मोर को मुकुट सीस भाल खौ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:11, 30 जून 2009 का अवतरण
मोर को मुकुट सीस भाल खौरि केसर की ,
लोचन विशाल लखि मन उमहत है ।
मैन कैसे केश श्रुति कुँडल बखत बेस ,
झलक कपोल लखि थिर ना रहत है।
कुलकानि धीरज मलाह मतवारे दोऊ ,
मदन झकोर तन तीर ना गहत है ।
श्याम छवि सागर मे नेह की लहर बीच ,
लाज को जहाज आज बूढ़न चहत है ।
रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।