भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कामनाएँ / विश्वनाथप्रसाद तिवारी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विश्वनाथप्रसाद तिवारी |संग्रह=फिर भी कुछ रह जा...)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:04, 20 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

दौड़ती रहें किरणें अनन्त पथ पर
गुजरते रहें प्रकाश वर्ष

फैलता रहे ब्रह्माण्ड
महाकाश महाकाल में
किलकती रहें नीहारिकाएँ
नहाते रहें ग्रह नक्षत्र
आकाश गंगाओं में

बहती रहें हवाएँ
बरसते रहें मेघ

पूरी हों, हों
न हों
प्रभु!
लहलहाती रहें कामनाएँ!