भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इस देश में / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (इस देश में / अवतार एन गिल यह लेख का नाम बदल कर इस देश में / अवतार एनगिल कर दिया गया हैं (अनुप्रेषित))
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
 
|रचनाकार=अवतार एनगिल
 
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
 
इस देश में पानी के दो धर्म हैं  
 
इस देश में पानी के दो धर्म हैं  
 
हिन्दु पानी  
 
हिन्दु पानी  

22:10, 6 नवम्बर 2009 का अवतरण

इस देश में पानी के दो धर्म हैं
हिन्दु पानी
मुसलमान पानी
इस मुल्क में
हिन्दु ईश्वर प्रार्थना पर प्रसन्न
मुसलमान ख़ुदा इबादत पर ख़ुश
इस सरज़मीं पर
ज़्यादती और ज़ुल्म
हमारी रगों में बहते हैं
हम सभी
ख़ुद को फराख़-दिल
दूसरों को साम्प्रदायिक कहते हैं

इस धरती पर
इतिहास एक बदबूदार नाली की तरह
हमारी रगों मे बहता है
“यह” भी “वह” भी
हमसे यही कहता है
घृणा को मरने मत दो
पुराने घाव भरने मत दो
यदा-कदा इन्हें कुरेदो
और इनका मवाद
आस-पास की नदियों में बहा दो
ऊपर तक पहुँचना है
तो हिन्दु ईश्वर
और मुसलमान ख़ुदा को
आपस में लड़ा दो