"दिल में किसी के राह / जिगर मुरादाबादी" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
छो |

पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
ऐसी भी इक निगाह किये जा रहा हूँ मैं
| ऐसी भी इक निगाह किये जा रहा हूँ मैं

− | ज़र्रों को | + | ज़र्रों को मेहर-ओ-माह किये जा रहा हूँ मैं

मुझ से लगे हैं इश्क़ की अज़मत को चार चाँद
| मुझ से लगे हैं इश्क़ की अज़मत को चार चाँद

पंक्ति 24: | पंक्ति 24: | ||
ऐसे भी कुछ गुनाह किये जा रहा हूँ मैं

| ऐसे भी कुछ गुनाह किये जा रहा हूँ मैं

− | आगे क़दम बढ़ायें | + | आगे क़दम बढ़ायें जिन्हें सूझता नहीं

रौशन चिराग़-ए-राह किये जा रहा हूँ मैं

| रौशन चिराग़-ए-राह किये जा रहा हूँ मैं

पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
गुलशनपरस्त हूँ मुझे गुल ही नहीं अज़ीज़
| गुलशनपरस्त हूँ मुझे गुल ही नहीं अज़ीज़

− | काँटों से | + | काँटों से भी निभाह किये जा रहा हूँ मैं

यूँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तेरे बग़ैर
| यूँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तेरे बग़ैर

06:59, 26 दिसम्बर 2006 का अवतरण
रचनाकार: जिगर मुरादाबादी

दिल में किसी के राह किये जा रहा हूँ मैं
कितना हसीं गुनाह किये जा रहा हूँ मैं
दुनिया-ए-दिल तबाह किये जा रहा हूँ मैं
सर्फ़-ए-निगाह-ओ-आह किये जा रहा हूँ मैं
फ़र्द-ए-अमल सियाह किये जा रहा हूँ मैं
रहमत को बेपनाह किये जा रहा हूँ मैं
ऐसी भी इक निगाह किये जा रहा हूँ मैं
ज़र्रों को मेहर-ओ-माह किये जा रहा हूँ मैं
मुझ से लगे हैं इश्क़ की अज़मत को चार चाँद
ख़ुद हुस्न को गवाह किये जा रहा हूँ मैं
मासूमि-ए-जमाल को भी जिस पे रश्क हो
ऐसे भी कुछ गुनाह किये जा रहा हूँ मैं
आगे क़दम बढ़ायें जिन्हें सूझता नहीं
रौशन चिराग़-ए-राह किये जा रहा हूँ मैं
तनक़ीद-ए-हुस्न मस्लहत-ए-ख़ास-ए-इश्क़ है
ये जुर्म गाह-गाह किये जा रहा हूँ मैं
गुलशनपरस्त हूँ मुझे गुल ही नहीं अज़ीज़
काँटों से भी निभाह किये जा रहा हूँ मैं
यूँ ज़िंदगी गुज़ार रहा हूँ तेरे बग़ैर
जैसे कोई गुनाह किये जा रहा हूँ मैं
मुझ से अदा हुआ है 'जिगर' जुस्तजू का हक़
हर ज़र्रे को गवाह किये जा रहा हूँ मैं