भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बरसते मेह का / हेमन्त श्रीमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हेमन्त श्रीमाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> चुम्बन ले जो …)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:28, 27 मई 2010 के समय का अवतरण

चुम्बन ले जो रोज़ गुलाबी देह का
हमसे अच्छा भाग बरसते मेह का

पहले तो गौरी के तन को ये जमकर नहलाए
नहलाने की ओट लिए फिर अन्तर तक सहलाए
करता है इज़हार लिपटकर स्नेह का
हमसे अच्छा भाग बरसते मेह का

अलकों से पलकों पर ढुलके फिर होंठों को लूटे
ठोड़ी तक आते-आते तो इसका धीरज छूटे
दौड़ करे मधुपान उमर के गेह का
हमसे अच्छा भाग बरसते मेह का

इक छी।टा हमने मारा तो अब तक है नाराज़ी
सौ-सौ बार भिगोया जिसने उसकी "हाँ जी-हाँ जी"
दान उसे विश्वास हमें सन्देह का
हमसे अच्छा भाग बरसते मेह का