भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इस दु:ख का मैं क्या करूं / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकेश मानस |संग्रह=पतंग और चरखड़ी / मुकेश मानस }} …)
 
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
'''इस दु:ख का मैं क्या करूं'''
 
 
 
ये दु:ख मेरे पास
 
ये दु:ख मेरे पास
 
क्यों बार-बार आता है
 
क्यों बार-बार आता है

16:20, 6 जून 2010 के समय का अवतरण

ये दु:ख मेरे पास
क्यों बार-बार आता है

इस दु:ख से मेरा क्या रिश्ता है
क्यों मेरे पास
ये बार-बार लौट आता है
मेरी खुशियों की फुंनगियों पर
नागफनी-सा खिल जाता है

इस दु:ख का मैं क्या करूं
इसे चिहुंक कर गले लगा लूं
या इससे डरूं

इसे मौत का अवसाद मानूं
या जीवन का हथियार
क्यों आता है बार-बार
इस दु:ख पर मुझे प्यार

रचनाकाल:1995