भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नीला आकाश कह सकता है / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोचन |संग्रह=अरघान / त्रिलोचन }} {{KKCatKavita}} <poem> प्…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:47, 12 जुलाई 2010 के समय का अवतरण
प्रेम
दबे पाँव चला करता है
जाड़े का सूरज
जैसे कुहरे में छिप कर
आता है
साँसों को साध कर
नयन पथ पर
लाते हैं
आना ही पड़ता है
कुहरे में
उषा कब आई
कब चली गई
नीला आकाश
यदि कहे कह सकता है
राग उस पर
बरसा था