भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कैसे भोग लगाऊँ / मधुरिमा सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुरिमा सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> कैसे भोग लगाऊँ…)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:37, 27 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

कैसे भोग लगाऊँ
जोगी ,
कैसे भोग लगाऊँ
पाप से जूठी मन की तुलसी कैसे भोग लगाऊँ
जनम-जनम की भोगी काया कैसे सेज सजाऊँ
तेरे मन की भूलभुलैया सदा-सदा खो जाऊँ
भोग की नदिया में अग्नि के आखर फूल चढ़ाऊँ
जोगी मै तो कफ़न भी अपना केसरिया रंगवाऊँ
तन की लकड़ी चिता की लकड़ी साथ-साथ जलवाऊँ
तेरी कुटिया के द्वारे पर अपनी राख बिछाऊँ
जले हाथ की जली लकीरें भाग कहाँ पढवाऊँ
पत्थर के पन्नो पर जोगी काँच का कलम चलाऊँ
मधु तेरे बिन जीना कैसा कैसे तुझे बताऊँ