भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बैण्ड-बाजे वाले / नरेश अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश अग्रवाल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> आधी रात में बैण…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:58, 7 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
आधी रात में
बैण्ड-बाजे वाले
लौट रहे हैं
वापस अपने घर
अन्धकार के
पुल को
पार करते
जिसके एक छोर पर
खड़ी है उनकी दुख-भरी ज़िन्दगी
और दूसरे छोर पर
सजी-धजी दुनिया