भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मंज़िलो की नज़र में रहना है / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:16, 12 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

मंज़िलो की नज़र में रहना है।
बस निरंतर सफर में रहना है।

काश, कुछ बाल-बाल बच जाए,
हासदों के शहर में रहना है।

बेरूखी बेदिली का मौसम है,
हाँ, हमे काँचघर में रहना है।

लोग जीने न दे करीने से,
यह हुनर तो हुनर में रहना है।

कुछ हमारी खबर नहीं उनको,
जिनको केवल ख़बर में रहना है।

कब तलक, देखिए ज़माने को,
शायरी के असर में रहना है।