भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रथमहिं सुमिरौ नाम विधाता / शेख किफ़ायत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेख किफ़ायत }} {{KKCatKavita}} <poem> प्रथमहिं सुमिरौं नाम व…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
19:27, 14 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
प्रथमहिं सुमिरौं नाम विधाता । जोविधि विधि किन्ह सकल रंगराता ।।
सात अकास किन्ह मैं गुनी । सरंग पताल रचे बिनु थुनी ।।
सातो दीप किन्ह गंभीरा । सात समुद्र किन्ह निरनीरा ।।
अंडज, पिण्डज, अंकुरज, किन्हा । ओ उखमज पुनि पैदा किन्हा ।।
जो चरचे पावे पुनि सोई । अलख रूप लखि पारे न कोई ।।
सरवन नहीं सुने चहुँ बाता । लोचन नाहि देखे सब गाता ।।
हृदय माहि बुझे मन ज्ञाना । कमल कली मँह भँवर छिपाना ।।