भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हाले दिल सब को सुनाने आ गए / पुरुषोत्तम 'यक़ीन'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= पुरुषोत्तम 'यक़ीन' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> हाले-दि…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
फ़ूँक दी बीमाशुदा दूकान ख़ुद | फ़ूँक दी बीमाशुदा दूकान ख़ुद | ||
− | + | फिर रपट थाने लिखाने आ गए | |
मार डाली पहली बीवी, क्या हुआ | मार डाली पहली बीवी, क्या हुआ | ||
− | + | फिर शगुन ले के दिवाने आ गए | |
खेत, हल और बैल गिरवी रख के हम | खेत, हल और बैल गिरवी रख के हम |
12:46, 21 अक्टूबर 2010 का अवतरण
हाले-दिल सब को सुनाने आ गए
ख़ुद मज़ाक अपना उडाने आ गए
फ़ूँक दी बीमाशुदा दूकान ख़ुद
फिर रपट थाने लिखाने आ गए
मार डाली पहली बीवी, क्या हुआ
फिर शगुन ले के दिवाने आ गए
खेत, हल और बैल गिरवी रख के हम
शहर में रिक्शा चलाने आ गए
तेल की लाइन से खाली लौट कर
बिल जमा नल का कराने आ गए
प्रिंसीपल जी लेडी टीचर को लिए
देखिए पिक्चर दिखाने आ गए
हाँकिया ले कर पढ़ाकू छोकरे
मास्टर जी को पढ़ाने आ गए
घर चली स्कूल से वो लौट कर
टैक्सी ले कर सयाने आ गए
काँख में ले कर पड़ौसन को जनाब
मौज मेले में मनाने आ गए
बीवी सुन्दर मिल गई तो घर पे लोग
ख़ैरियत के ही बहाने आ गए
शोख़ चितकबरी गज़ल ले कर 'यक़ीन'
तितलियों के दिल जलाने आ गए