भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माँ / कविता गौड़

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:26, 26 जून 2017 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

माँ की जान कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की आन कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ का मान कहाँ होता है?
बच्चों में।
माँ की ममता कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की सुबह कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ की शाम कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की आस कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ की सोच कहाँ होती है?
बच्चो में।
माँ का अंत कहाँ होता है?
बच्चों में।
माँ की जान कहाँ होती है?
बच्चों में।