भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चित्तौड़ : विहंगावलोकन / विष्णु खरे

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:31, 8 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

संग्रामसिंह का खण्डहर महल की ध्वस्त गुम्बद पर

बैठा गिद्ध

टूरिस्ट गाड़ी को ऊपर आती देखता है


पीछे है युद्ध का सूना मैदान. पीछे है सिंहद्वार जहाँ से चरवाहे

बकरियाँ अन्दर लाते हैं

नीचे चमकती पटरियाँ हैं . नीचे है बिजलीघर और जलघर. नीचे है फैला

सफ़ेद शहर .


नीचे और ऊपर की दूरी के लिए

जिसे तय करने गाड़ी को आधा घण्टा और कुछ ईंधन चाहिए

गुम्बद के गिद्ध की एक उड़ान काफ़ी है .

लेकिन शहर के लोग उसे अपने घरों की छत पर अभी बैठने नहीं देंगे .