भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कब तक सहें / राधेश्याम बन्धु

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:10, 27 अक्टूबर 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यातना यह
और हम कब तक सहें ?

चतुर्दिक व्याप्त
गीदड़ -भेड़िए
मांस के भुक्खड़
ठसाठस भर चुके नुक्कड़
बंद दरवाजे
हमारी खिड़कियाँ
कब तक रहें ?

तोड़ते दम
सूर्य -पथ पर
रोज ही एहसास
गुमसुम मौन है आकाश
उफ़ !सहमती
इस हवा के साथ
हम कब तक बहें ?

बंधु मेरे ! यातना यह
और हम कब तक सहें ?