भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बीत गये दिन / कबीर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:59, 21 अप्रैल 2014 का अवतरण
बीत गये दिन भजन बिना रे।
भजन बिना रे भजन बिना रे॥
बाल अवस्था खेल गँवायो।
जब यौवन तब मान घना रे॥
लाहे कारण मूल गँवायो।
अजहुं न गयी मन की तृष्णा रे॥
कहत कबीर सुनो भई साधो।
पार उतर गये संत जना रे॥