भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हरि गावते तान रसाल खरे / प्रेमघन

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:47, 2 फ़रवरी 2016 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हरि गावते तान रसाल खरे, वै नचावति नैनन चित्त हरैं।
इत ई मुरली धुनि पूरि रहैं-कहो ताकि कहाँ उपमा ठहरैं॥
इत भौंह सों बद्रीनरायन जू वे बताय कै देत कड़ी कहरैं।
नित ऐसे सनेह सों राधिका श्याम हमारे हिये में सदा विहरैं॥