भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
छूना उसे / गगन गिल
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:30, 4 जून 2008 का अवतरण
छूना उसे
उतना भी नहीं
जितना छूते हैं
उसे
हवा
सूर्य
उड़ते आते रज-कण
- छूना उसे
- असंभव के
- व्योम में
- जहाँ हो
- उसका
- केवल
- ईश्वर
- अनुपस्थित