भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ख़ुद दिल में रह के आँख से पर्दा करे कोई / मजाज़ लखनवी
Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:47, 22 सितम्बर 2012 का अवतरण
ख़ुद दिल में रह के आँख से पर्दा करे कोई|
हाँ लुत्फ़ जब है पाके भी ढूँढा करे कोई|
तुम ने तो हुक्म-ए-तर्क-ए-तमन्ना<ref>तमन्ना के त्याग का आदेश </ref> सुना दिया,
किस दिल से आह तर्क-ए-तमन्ना<ref>तमन्ना का त्याग</ref> करे कोई|
दुनिया लरज़<ref>काँप</ref> गई दिल-ए-हिरमाँनसीब<ref>नसीब के मारे हुए</ref> की,
इस तरह साज़-ए-ऐश न छेड़ा करे कोई|
मुझ को ये आरज़ू वो उठायें नक़ाब ख़ुद,
उन को ये इन्तज़ार तक़ाज़ा करे कोई|
रंगीनी-ए-नक़ाब में ग़ुम हो गई नज़र,
क्या बे-हिजाबियों का तक़ाज़ा करे कोई|
या तो किसी को जुर्रत-ए-दीदार ही न हो,
या फिर मेरी निगाह से देखा करे कोई|
होती है इस में हुस्न की तौहीन ऐ 'मज़ाज़',
इतना न अहल-ए-इश्क़ को रुसवा करे कोई|
शब्दार्थ
<references/>