भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ओस / अनातोली परपरा

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:13, 24 जून 2009 का अवतरण (ओस / अनातोली पारपरा का नाम बदलकर ओस / अनातोली परपरा कर दिया गया है)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: अनातोली परपरा  » संग्रह: माँ की मीठी आवाज़
»  ओस

सुबह घास पर दिखे घनी

रत्न-राशि की कनी


नीलम-रूप झलकाए

हरित-मणि-सी छाए

कभी जले याकूत-सी

स्फटिक शुचि शरमाए


करे धरती का शृंगार

लगे मोहक सुभग तुषार


पल्लव-पल्लव छाए

बीज को अँखुआए

बने वह स्वाति-मुक्ता

चातक प्यास बुझाए


दुनिया में जीवन रचती

इसके बिना न घूमे धरती