भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अधर सुख से हों स्पंदित प्राण / सुमित्रानंदन पंत

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:49, 22 मई 2010 का अवतरण ("अधर सुख से हों स्पंदित प्राण / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अधर सुख से हों स्पंदित प्राण,
बहे या विरह अश्रु जल धार,
फूल बरसें, या कंटक, वाण,
मुझे प्रभु की इच्छा स्वीकार!
तुम्हारी रुचि मेरी रुचि नाथ,
गहो या गहो न मेरा हाथ,
छोड़ दो जीर्ण तरी मँझधार
लगाओ या भव सागर पार!