भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क़द / चंद्र कुमार जैन

Kavita Kosh से
सम्यक (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:32, 25 मई 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपने कद को
ध्यान में रखकर
उसने
खड़ी की ऊँची दीवारें
और बनाया
एक गगनचुंबी महल
अब क्या है
महल ही जब ऊँचा हो गया
तो आदमी का कद.....!!!