भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
दिल तो मिलता है, निगाहें न मिलें भी तो क्या !/ गुलाब खंडेलवाल
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:57, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
दिल तो मिलता है, निगाहें न मिलें भी तो क्या!
कह दें आँखों से, न ये होंठ हिले भी तो क्या!
उड़के ख़ुशबू तो उन आँखों की मिली है हरदम
हमको नज़रों के इशारे न मिलें भी तो क्या!
उनके दिल में तो बसी तेरी ही रंगत है गुलाब!
फूल लाखों जो बहारों में खिलें भी तो क्या!