Last modified on 10 नवम्बर 2008, at 20:19

मिट्टी का अनुराग (कविता) / सुभाष काक

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:19, 10 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष काक |संग्रह=मिट्टी का अनुराग / सुभाष काक }}<po...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

देश प्रेम कहां से उभरता है?
हमारे कूचे कीचड वाले थे
और भय था
बाजार के गुंडे
पीट न लें।
चुप रहना सीखा
अज्ञात भीड में
पिघल जाना।

यह सच है --
पतझड की हवाएं
तीखी और सुहावनी थीं
और नदी के पास
उपवन में भागना
पहाडी से लुढकना
आनन्‍दमयी था।

पुरखों की कहानियां
रोमांचित थीं
उनसे जुडी हुईं
मैंने भी कई कथानक बुने।

पर अन्‍य देशों की भी
अपनी कहानियां हैं
सुन्‍दर घाटियां
पर्वतीय नदियां
सुन्‍दरियां।

अन्‍तर शायद है
बचपन में
मैंने देश की
मिट्‍टी खाई।


यह देश मोह नहीं
मिट्‍टी का अनुराग है।