भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जलो-जलो / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
					198.190.230.62  (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 23:57, 28 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> स...)
संघर्षों की ज्वाला में जलो, जलो !
	बलिदान-त्यागमय जीवन हो,
	कारागृह भी शांति-सदन हो,
जन-हित, बीहड़ पथ पर भी चलो, चलो !
	तम से ग्रस्त अवनि ज्योतित हो,
	मुरझाया उपवन कुसुमित हो,
मधु-ऋतु के हित युग-हिम में गलो, गलो !
1944
 
	
	

