भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बलि-पन्थी से / माखनलाल चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 23:21, 27 अप्रैल 2007 का अवतरण (New page: कवि: माखनलाल चतुर्वेदी Category:कविताएँ Category:माखनलाल चतुर्वेदी ~*~*~*~*~*~*~*~ म...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि: माखनलाल चतुर्वेदी

~*~*~*~*~*~*~*~

मत व्यर्थ पुकारे शूल-शूल,

कह फूल-फूल, सह फूल-फूल।

हरि को ही-तल में बन्द किये,

केहरि से कह नख हूल-हूल।


कागों का सुन कर्त्तव्य-राग,

कोकिल-काकलि को भूल-भूल।

सुरपुर ठुकरा, आराध्य कहे,

तो चल रौरव के कूल-कूल।


भूखंड बिछा, आकाश ओढ़,

नयनोदक ले, मोदक प्रहार,

ब्रह्यांड हथेली पर उछाल,

अपने जीवन-धन को निहार।