Last modified on 31 अगस्त 2006, at 18:14

प्रेम: एक परिभाषा / प्रभाकर माचवे

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:14, 31 अगस्त 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कवि: प्रभाकर माचवे

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

प्रेम क्या किसी मृदूष्ण स्पर्श का भिखारी ?
प्रेम वो प्रपात
गीत दिवारात
गा रहा अशान्त
प्रेम आत्मा-विस्मृत पर ल्क्ष्य-च्युत शिकारी ।
प्रेम वह प्रसन्न
खेत में निरन्न
दुर्भिक्षावसन्न
सृजक कृषक खडा दीन अन्नाधिकारी ।