भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मैनें दिल से कहा / जावेद अख़्तर
Kavita Kosh से
					Lalit Kumar  (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:55, 6 मई 2007 का अवतरण (New page: रचनाकार: जावेद अख़्तर Category:कविताएँ Category:गज़ल Category:जावेद अख़्तर  ~*~*~*~*~*~*~*~*...)
रचनाकार: जावेद अख़्तर
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
मैनें दिल से कहा 
ऐ दीवाने बता 
जब से कोई मिला 
तू है खोया हुआ 
ये कहानी है क्या 
है ये क्या सिलसिला 
ऐ दीवाने बता 
मैनें दिल से कहा 
ऐ दीवाने बता 
धड़कनों में छुपी 
कैसी आवाज़ है 
कैसा ये गीत है 
कैसा ये साज़ है 
कैसी ये बात है 
कैसा ये राज़ है 
ऐ दीवाने बता 
मेरे दिल ने कहा 
जब से कोई मिला 
चाँद तारे फ़िज़ा 
फूल भौंरे हवा 
ये हसीं वादियाँ 
नीला ये आसमाँ 
सब है जैसे नया 
मेरे दिल ने कहा 
	
	